गौ आधारित प्राकृतिक खेती से ही सुरक्षित होगा भविष्य : डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, उत्कृष्ट किसानों एवं नीट में सफल विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

देवांश भारत पाटन। नगर के तान्या कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में गौ आधारित प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने एवं जनजागरण के उद्देश्य से जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व कृषि मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए गौ आधारित प्राकृतिक खेती को भविष्य की आवश्यकता बताया। इस अवसर पर क्षेत्र के उत्कृष्ट किसान भाइयों तथा नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया।

डॉ. कुसमरिया ने कहा कि गाय हमारी संस्कृति, कृषि और जीवन-व्यवस्था की महत्वपूर्ण धरोहर है। भारत कृषि प्रधान देश है और यदि खेती को पुनः गौ आधारित प्राकृतिक पद्धति से जोड़ा जाए तो मिट्टी की उर्वरता, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य—तीनों को सुरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज प्राकृतिक जीवन-पद्धति के कारण स्वस्थ, सुदृढ़ और बलिष्ठ हुआ करते थे। यदि आज भी हम अपनी कृषि और दैनिक जीवन में प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग बढ़ाएं तो आने वाली पीढ़ियों को बेहतर और स्वस्थ भविष्य दे सकते हैं।

उन्होंने कहा कि गौमाता के दूध, गोबर, गौमूत्र सहित अन्य उत्पादों का उपयोग दैनिक आवश्यकताओं में बढ़ाया जाए, तभी गोवंश संरक्षण को वास्तविक आधार मिलेगा और घर-घर गाय पालने की परंपरा पुनः जीवित हो सकेगी। उन्होंने कहा कि जिस दिन गायों का दर-दर भटकना बंद होगा, उस दिन मनुष्य का अस्पतालों के दर-दर भटकना भी कम होगा।

डॉ. कुसमरिया ने बताया कि उन्होंने सरकार से ऐसी तकनीक विकसित करने का सुझाव दिया है, जिससे गोबर से निर्मित गैस को सिलेंडर में संग्रहित कर गांवों में सस्ता ईंधन उपलब्ध कराया जा सके। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे और वैकल्पिक ऊर्जा के साधनों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ किसान भाई राकेश सिंह, रामविनय करसौलिया हेमंत पचौरी रवि नारायण पटेल , सोनेलाल पटेल के साथ ही इस वर्ष विद्यालय से नीट में सफल हुए विद्यार्थी कृष्णबहादुर सिंह, नीतू पटेल, श्रष्टि लोधी, कल्पना ठाकुर का सम्मान किया गया ज्ञात हो की इन बच्चों का सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिला हुआ है l
कार्यक्रम में नलिनकांत वाजपेयी, नगर परिषद अध्यक्ष आचार्य जगेंद्र सिंह, कृष्ण शेखर सिंह, राजेश द्दुबे, अनुरुद्ध पटेरिया, सूर्य प्रकाश गोस्वामी प्राचार्य चरण सिंह, देव कुमार यादव, दादूभाई यादव, सोनेलाल पटेल, महेश पटेल, राहुल शर्मा, घनश्याम मिश्रा, संघ चालक यादवेंद्र सिंह, नंदकिशोर पटेल, मोहन जी, उत्तम सिंह ठाकुर, अजय पटेल, संजय सिंह, केदार गौतम, भूरे बबेले, दिलीप श्रीवास, विवेक बबेले सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

नगर परिषद के पार्षद कैलास पाठक, दीपक जैन, प्रदीप पटेल, गणपत बर्वन एवं सत्यम झारिया सहित पत्रकार जगत से राजेंद्र सिंह, कुलदीप बवेले, धीरेन्द्र सिंह, आसिफ अली, पवन वर्मन, लालजी पटेल, ब्रजेश यादव, अरविंद यादव, कमल सिंह, पंचम सिंह, बहादुर सिंह, महेंद्र सिंह, घूरन सिंह, विशाल लोधी, रास बिहारी यादव, शक्ति यादव, रवि सिंह, कपिल यादव, बाबा गर्ग, सद्दाम हुसैन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।





टिप्पणियां