crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

पाटन में जनसंवाद कार्यक्रम, जैविक खेती और गौ संरक्षण पर हुआ मंथन रासायनिक खेती के स्थान पर जैविक खेती अपनाने तथा गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित कराने आंदोलन की शुरुआत का आह्वान

32 मिनट पहले
2 मिनट पठन

देवांश भारत पाटन। तहसील पाटन स्थित तान्या कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में “जनसंवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि उत्पादन से जुड़े विभिन्न विषयों पर संगोष्ठी आयोजित कर किसानों के समक्ष खेती को अधिक टिकाऊ और लाभकारी बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री रामकृष्ण कुसमरिया जी रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय संयोजक श्री नलिनकांत बाजपेयी जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश दुबे जी, प्रदेश संगठन महासचिव श्री अनुरोध पटेरिया जी, जबलपुर जिला अध्यक्ष श्री राहुल शर्मा, जिला महासचिव श्री घनश्याम मिश्रा जी, तहसील अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह जी, पाटन क्षेत्र के सम्माननीय श्री रामविनय कारसोलिया जी, श्री बबेले जी एवं श्री धीरेंद्र सिंह जी सहित गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में कृषक साथी उपस्थित रहे।


जैविक खेती अपनाने का आह्वान


संगोष्ठी में वक्ताओं ने जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए किसानों से रासायनिक खेती पर निर्भरता कम कर जैविक एवं प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि खेती के साथ मिट्टी की उर्वरता और पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान देना आवश्यक है।


गौ पालन, गौ संरक्षण और राष्ट्रीय पशु घोषित कराने आंदोलन का आह्वान


मुख्य अतिथि श्री रामकृष्ण कुसमरिया जी ने किसानों से गौ पालन एवं गौ संरक्षण की दिशा में विशेष प्रयास करने का आग्रह किया। उन्होंने गोबर के उपयोग को बढ़ावा देने तथा किसानों को गोबर गैस प्लांट लगाने के लिए प्रोत्साहित किया, जिससे कृषि एवं पशुपालन को एक-दूसरे से जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सके।


इसी दौरान गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग को लेकर आंदोलन की शुरुआत करने का भी आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गौ संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने तथा इस मांग को व्यापक स्तर तक पहुंचाने के लिए संगठित प्रयास आवश्यक हैं। उपस्थित कृषकों एवं नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने का आग्रह किया गया।


कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन के प्राचार्य एवं राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय उपाध्यक्ष श्री सुजीत सिंह द्वारा उपस्थित अतिथियों, कृषकों एवं गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page