crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

पार्षद भलावी ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी डिंडोरी को लिखा पत्र


डिंडोरी देवांश भारत । नगरीय प्रशासन के पार्षद वार्ड नंबर 2 ज्योतिरादित्य भलावी के द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी डिंडोरी को पत्र लिख मांग की है कि मुख्यालय के सभी वार्डों में जहां बारिश होने से कच्ची सड़कों रास्तों पर आवागमन प्रभावित हो जाता है ऐसे रास्तों को चिन्हित कर वर्तमान समय को देखते हुए तत्काल प्रभाव से डस्ट गिरवाने का आदेश जारी करने साथ ही नालियों में जल भराव नालों की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाने के निर्देश जारी करने की मांग की है पत्र में उल्लेखित है की उपयोगिता अनुस्वार उक्त स्थान में डस्त गिरवाया जाए प्रत्येक वार्ड के गली मोहल्ले में जहां छोटी नालियां एवं बड़े नाले स्थित है वहां जनमानस के स्वास्थ्य को देखते हुए आवश्यक कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने के दिशा निर्देश जारी किए जाएं पार्षद ज्योतिरादित्य भलावी के द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को जनहित में पत्र लिखा गया है बतला दें कि नगरीय प्रशासन के द्वारा बारिश से पूर्व नगर के प्रमुख स्थान सहित नाले नालियों की साफ सफाई कार्य कराने मैं रुचि नहीं दिखाई गई परिणाम स्वरूप विगत दिवस मानसून की पहली बारिश ने नगरीय प्रशासन की कार्य प्रणाली को उजागर कर दिया तो वही मानसून की पहली बारिश से नगर के अनेकों स्थानों पर जल भराव होने से लोगों को अब आगमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा था । बतला दे कि मुख्यालय में स्थित नाली नालों का दूषित पानी अनेक स्थानों पर नगर वासियों के घरों में प्रवेश कर गया जिससे उन्हें अनेक परेशानियों से जूझना पड़ा था नगरीय क्षेत्र की जनता को आगामी समय में ऐसी किसी भी परिस्थिति का सामना ना करना पड़े इसके लिए कांग्रेस पार्षद ज्योतिरादित्य भलावी के द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी डिंडोरी को पत्र लिखा गया है जिसमें विभिन्न विषयों पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी का ध्यानाकर्षण कराया गया है

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page