crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

भोपाल में लगातार दूसरे दिन सबसे ज्यादा 8 केस मिले, महाकाल दर्शन कर राजनांदगांव लौटा परिवार संक्रमित


मध्य प्रदेश में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। 24 घंटे में 18 नए पॉजिटिव केश मिले हैं। लगातार दूसरे दिन सबसे ज्यादा 8 कोरोना केस भोपाल में सामने आए हैं। इंदौर में 6, ग्वालियर और जबलपुर में 2-2 संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 142 हो गई है। ग्वालियर में मिले संक्रमितों में से एक 48 साल का सेना का जवान है। पेट दर्द होने पर जांच कराने पर पॉजिटिव पाया गया। दूसरा 35 साल का युवक है। वह विशाखापट्टनम की ऑयल कंपनी में जॉब करता है। 20 दिन पहले ही ग्वालियर लौटा है। उसने भी पेट दर्द होने पर जांच कराई थी।

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक ही परिवार के 6 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर 15 दिन पहले राजनांदगांव लौटे हैं। उज्जैन से जाने के बाद सभी लोग बीमार हो गए। उज्जैन में इनकी जांच हुई थी। शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद राजनांदगांव प्रशासन ने सभी को वहां आइसोलेट कर दिया है। संक्रमितों में दो बच्चे भी हैं।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page