crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

म.प्र में बदले आज मौसम के मिजाज, 3 दिन प्रदेश के कई जिलों में होगी बारिश

  • लेखक की तस्वीर: News Writer
    News Writer
  • 21 अप्रैल 2022
  • 1 मिनट पठन


मध्यप्रदेश में गुरुवार सुबह से ही मौसम सुहाना है। न तेज धूप है और न तपन। ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम (होशंगाबाद) संभाग में आज से तीन दिन हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक बताया कि उत्तर-पश्चिम वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से मध्यप्रदेश के पश्चिमी-पूर्वी हिस्से में एक सिस्टम एक्टिव हुआ है। इस वजह से दो दिन पश्चिमी और एक दिन पूर्वी हिस्से में बारिश होगी। भोपाल में सुबह से धूप नहीं निकली। करीब 15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं। हल्की बूंदाबांदी भी हुई। अचानक बदले मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। खरगोन में गुरुवार सुबह बूंदाबांदी हुई। विदिशा में सुबह साढ़े 9 बजे बूंदाबांदी हुई। खरगोन में सुबह 6 बजे बूंदाबांदी हुई।बारिश थमने के बाद दिन-रात का टेंप्रेचर 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कम होने की बात मौसम वैज्ञानिक कह रहे हैं। हालांकि, इसके बाद गर्मी का असर बढ़ जाएगा। 23 अप्रैल से झुलसाने वाली गर्मी पड़ेगी। उमस का असर भी बढ़ेगा।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page