crossorigin="anonymous">
top of page

मिराकी ग्रुप की दो दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ देश के अलग-अलग हिस्सों से आई महिलाओं ने लिया भाग



ree

जबलपुर। मिराकी ग्रुप के तत्वाधान में शुक्रवार को दो दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ गुलजार होटल में किया गया। प्रदर्शनी के 15 वे संस्करण की थीम करवा चौथ और दिवाली पर रखी गई है। लघु उद्योगों और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए देश के अलग-अलग कोनों से महिलाओं ने भाग लिया। नम्रता भाटिया के मार्गदर्शन में प्रदर्शनी में हथकरघा से बनी चीजे जैसे दिए, तोरण एवं लकड़ी से बनी वस्तुएं, खिलौने आदि के स्टाल लगाए गए। पूनम चौहान ने इस तरह के आयोजन की सराहना करते हुए महिलाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रदर्शनी का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।


एक साथ लगे कई स्टॉल

ree

मिराकी ग्रुप की प्रतिभा जैन द्वारा बताया गया कि इस प्रदर्शनी में एक छत के नीचे 50 से अधिक स्टॉल महिलाओं द्वारा लगाए गए। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के कार्य को बढ़ावा देना और उनको एक पहचान दिलाना था। इसमें बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक से बनी वस्तुएं, लकड़ी के खिलौने एवं महिलाओं द्वारा तैयार की गई चित्रकला ने खूब वाह वाही बटोरी और प्रोत्साहित कि गई। इस अवसर पर सीमा चौहान, नम्रता भाटिया, पूनम चौहान, जया चंसौरिया, प्रतिभा जैन एवं अन्य महिलाओं ने अपना विशेष योगदान प्रदान किया।


इनका कहना है

ree

मैंने बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक का उपयोग कर कई चीजे बनाई इसमें मोमबत्ती, खिलौने सब शामिल हैं। लोगों ने खूब पसंद किया।

पूनम चौहान



ree

प्रदर्शनी में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है भोपाल, इंदौर, कोलकाता एवं अन्य जगहों से महिलाओं ने आकर भाग लिया।

नम्रता भाटिया


टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page