crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

यातायात का बोझ कम करने जबलपुर के शास्त्री ब्रिज पर बनेगा 148 करोड़ से फ्लाईओवर

  • लेखक की तस्वीर: News Writer
    News Writer
  • 10 दिस॰ 2021
  • 2 मिनट पठन

जबलपुर। शहर का सबसे पुराना और व्यस्ततम शास्त्री ब्रिज पर फ्लाईओवर का निर्माण होगा। लोक निर्माण विभाग सेतु ने करीब 148 करोड़ रुपये की निर्माण लागत आंकी है। इसके लिए जल्द निविदा निकालने के लिए तैयारी हो रही है। हाल ही में जिला कलेक्टर ने भी यातायात के दबाव को देखते हुए जल्द निर्माण के लिए अशासकीय पत्र शासन को लिखा है। यहां से हर दिन हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। पुल की चौड़ाई कम होने के कारण जाम लगता है। कैसा होगा फ्लाईओवर

लोक निर्माण विभाग के नक्शे में फ्लाईओवर की लंबाई 1840 मीटर तय की गई है। इसकी चौड़ाई 16 मीटर होगी। 38 मीटर रेलवे क्षेत्र से गुजरेगा। पुराने बस स्‍टैंड के आगे पेट्रोल पंप से फ्लाईओवर प्रारंभ होगा। जो मेडिकल रोड की तरफ निकलेगा। मौजूदा ब्रिज के ऊपर पिलर बनाकर यह फ्लाईओवर का निर्माण होगा। बस स्‍टैंड से महानद्दा मेडिकल की ओर जाने वाले वाहन सीधे फ्लाईओवर के जरिए बाहर निकल जाएंगे। जिन वाहनों को होमसाइंस रोड, ग्वारीघाट या गोरखपुर की तरफ जाना होगा वो शास्त्री ब्रिज से होकर निकलेंगे। इस ब्रिज को भी लोक निर्माण विभाग द्वारा जीर्णोद्वार किया जाएगा। इससे पूर्व कांग्रेस शासन में शास्त्री ब्रिज पर तीन फ्लाईओवर निर्माण की योजना था लेकिन भाजपा शासन में इसके डिजाइन में बदलाव हुआ। विभाग ने पुणे के इंजीनियरों से डिजाइन तैयार करवाई है। शास्त्री ब्रिज में फ्लाईओवर निर्माण को लेकर कांग्रेस सरकार में प्रस्ताव बना था। इसे बजट में जोड़ा गया। फ्लाईओवर की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बन चुकी है। अभी तक निविदा नहीं हुई। 12 नवंबर को कलेक्टर कर्मवीर शर्मा की ओर से भी शासन को अशासकीय पत्र लिखकर ब्रिज निर्माण को लेकर कार्रवाई करने की बात कहीं गई है। शासन से मंजूर मिलते ही लोक निर्माण सेतु की तरफ से निविदा जारी होगी। शास्त्री ब्रिज पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए प्रस्ताव बना हुआ है। जिला कलेक्टर की तरफ से भी इस संबंध में अशासकीय पत्र शासन लिखकर शीघ्र इस दिशा में कार्रवाई के लिए कहा गया है। शासन से मंजूरी मिलते ही निविदा जारी होगी।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page