crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

युवक की हत्या कर शव फेका रेलवे ट्रेक के पास


जबलपुर। जबलपुर में रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार के बेटे विवेक श्रीवास की हत्याकर शव को कछपुरा रेल्वे ट्रेक पर फेंक दिया। शव कछपुरा माल गोदाम के पास रेल्वे ट्रेक के पास मिला है। इधर जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि विवेक बुधवार की रात घायल अवस्था में रेल्वे ट्रेक के पास तड़पता हुआ लोगों को नजर आया, जिसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने घायल युवक की जानकारी जीआरपी को देते हुए परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे घायल युवक के परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, परंतु विवेक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

मृतक के मामा ने आरोप लगाया है कि उसके भांजे की हत्या की गई है। भांजे की दोनों पैर की हड्डियां तोड़ दी गईं, शरीर में गंभीर चोट के निशान है, इसी वजह से उसकी मौत हुई है। वहीं जीआरपी प्रभारी ने बताया कि मदनमहल के रेलवे कछपुरा माल गोदाम के पास रेलवे ट्रेक पर दरमियानी रात विवेक श्रीवास मरणासन्न हालत में मिला, सूचना पर परिजनों और रेलवे बल ने तत्काल युवक को मेडिकल में भर्ती करवाने रवाना किया, लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा मेडिकल कॉलेज भेजकर मर्ग कायम कर लिया है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page