crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन कल

*सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती पर भाजपा का आयोजन*

रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन कल
रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन कल

जबलपुर। लोह पुरुष सरदार बल्ल्भ भाई पटेल जी की 150वीं जन्म जयंती पर भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा रन फॉर यूनिटी (दौड़ ) का आयोजन 31 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे राइट टाउन स्टेडियम से किया गया हैँ। रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, विधायक श्री अशोक रोहाणी, जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिंकू विज के साथ भाजपा पदाधिकारी, पार्षद, कार्यकर्त्ता एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के साथ युवा उपस्थित होंगे।


भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने बताया रन फॉर यूनिटी (दौड़) की शुरुआत राइट टाउन स्टेडियम (होटल सत्य अशोका) गेट से होंगी, जो होटल सत्य अशोका से तीन पत्ती, मढ़ाताल गुरुद्वारा, यातायात थाने के सामने से जमुना प्रसाद अग्रवाल चौक सुहागन आभूषण के बाजू से होते हुये पुनः होटल सत्य अशोका के सामने समाप्त होंगी।

श्री सोनकर ने बताया रन फॉर यूनिटी में शामिल सभी प्रतिभागियो को प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेंगे।


भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने सभी से उपस्थिति की अपील की है।


:- श्रीकान्त साहू

जिला मीडिया प्रभारी

भाजपा जबलपुर

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page