crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

वृद्ध की गर्दन काट ले गए आरोपी,खेत में छोड़ दिया धड़

30 नव॰ 2021
2 मिनट पठन

जबलपुर । जबलपुर के परासिया झिरी गांव में सरपंच के चचेरे भाई की जघन्य हत्या का मामला सामने आया है। हत्यारे मृत की गर्दन काट कर ले गए। गांव से डेढ़ किमी दूर चना-गेहूं के खेत में बनी झोपड़ी में उसका खून से लथपथ धड़ पड़ा था। दोपहर में परिवार के लोग पहुंचे, तो घटना की जानकारी हुई। मृतक के बड़े बेटे की एक साल पहले ही एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। तिलवारा पुलिस के मुताबिक परासिया झिरी गांव निवासी गया प्रसाद कुसराम (60) की हत्यारे गर्दन काट ले गए। वह गांव से डेढ़ किमी दूर चना-गेहूं के खेत में झोपड़ी डालकर रखवाली करता था। रविवार रात आठ बजे वह घर से खाना खाकर खेत को निकला था। रोज वह दोपहर में घर फिर खाना खाने आता था। सोमवार को वह नहीं आया। बगल में ही परिवार के अन्य लोगों का खेत है। उसका चचेरा भाई रामसिंह कुसराम गांव का सरपंच है। दोपहर में पड़ोस वाले खेत को देखने परिवार के दूसरे लोग पहुंचे तो गया प्रसाद को आवाज लगाई। जवाब नहीं मिलने पर वे झोपड़ी के अंदर पहुंचे तो सन्न रह गए। अंदर झोपड़ी में गया प्रसाद का खून से लथपथ धड़ पड़ा था। उसका सिर गायब था। दोपहर दो बजे के लगभग परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

तीन बजे के लगभग पुलिस मौके पर पहुंची। तब से पुलिस गया प्रसाद का सिर ढूंढ़ने में जुटे हैं। मौके पर डॉग स्क्वॉड टीम और एफएसएल टीम भी पहुंची थी, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। हत्या की खबर मिलते ही मौके पर सीएसपी प्रियंका शुक्ला, टीआई राहुल सिंह सैय्याम, एएसपी शिवेश सिंह बघेल भी पहुंचे थे।

बता दे, रात को एसपी भी निरिकक्षण के लिए तिलवारा के घटना स्थल पहुंच कर जयजा लिया ।


टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page