crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

पेंड्रा में सरकारी स्कूल में रंगाई-पुताई हेतु सामाजिक सेवा अभियान*

13 जन॰
1 मिनट पठन

पेंड्रा। स्थानीय फर्म वैश्य हार्डवेयर द्वारा सामाजिक दायित्व के अंतर्गत एक सराहनीय पहल की जा रही है। इंडिगो पेंट्स सेवा के सहयोग से दिनांक 11 जनवरी 2026 (रविवार) को जनपद प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला, पेंड्रा में रंगाई-पुताई का कार्य किया गया।


इस सेवा कार्य का उद्देश्य सरकारी विद्यालय को नया रूप देना एवं बच्चों के लिए स्वच्छ, सुंदर और प्रेरणादायक वातावरण तैयार करना है। कार्यक्रम के दौरान रंगाई-पुताई के साथ-साथ उपस्थित लोगों के लिए भोजन एवं मनोरंजन की भी व्यवस्था की गई थी।


वैश्य हार्डवेयर के संचालक श्री विनोद वैश्य जी ने बताया कि यह कार्य पूर्णतः निःस्वार्थ सामाजिक सेवा के रूप में किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय नागरिकों एवं परिवारों की भागीदारी का स्वागत किया गया है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस नेक पहल में शामिल होकर शिक्षा एवं समाज सेवा में अपना योगदान दें।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page