crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

सुशीला वर्मा की पतंजलि योग कक्षा मे माँ दुर्गा स्तुति का कार्यक्रम सम्पन्न

6 अक्टू॰ 2024
1 मिनट पठन


जबलपुर। नवरात्रि से वातावरण के तमस का अंत होता है और सात्विकता की शुरुआत होती है। मन में उल्लास, उमंग और उत्साह की वृद्धि होती है।दुनिया में सारी शक्ति, नारी या स्त्री स्वरूप के पास ही है। इसलिए इसमें देवी की उपासना ही की जाती है।शनिवार को सुशीला वर्मा की

पतंजलि योग क्लास मे माँ दुर्गा की वंदना सभी योग सहपाठियों द्वारा की गयी। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, गरबा, पूजन के साथ साथ साथ सभी के लिए फलाहार की व्यवस्था की गयी।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे मुख्यवरूप से कविता सिंह, वंदना, प्रमीला, श्रेया, कंचन, सुचित्रा का सहयोग रहा। कार्यक्रम मे लगभग 73 योग शिक्षिकाओं मे भाग लिया।

सभी ने माँ दुर्गा के देवत्व से प्रेरणा लेने व जीवन मे कभी न हार मानने का वचन लिया। इस प्रेरणा दायक कार्यक्रम के आयोजन हेतु सभी बहनो ने सुशीला वर्मा व बहन प्रिया का आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page