crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

सोयाबीन 6000, धान 3100, गेहूं 2700 मक्का 2500 रुपए प्रति क्विंटल खरीदी की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ का प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन

17 सित॰ 2024
1 मिनट पठन

कार्तिक गुप्ता की रिपोर्ट जबलपुर

जबलपुर में भारतीय किसान संघ आज सोमवार 16 सितंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत सभी जिला मुख्यालयों पर सोयाबीन 6000 रुपए, धान 3100 रुपए, गेहूं 2700 रुपए, मक्का 2500 रुपए प्रति क्विंटल खरीदी करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए भारतीय किसान संघ के महानगर प्रचार प्रमुख मनोज मिश्रा ने बताया कि आज जबलपुर के घंटाघर में दोपहर 1 बजे भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में जिले के किसान अपनी मांगों व समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया ।

इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के प्रांत संगठन मंत्री भरत पटेल, प्रांत महामंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमनारायण पचौरी, कोषाध्यक्ष विजय गोंटियां, उपाध्यक्ष मोहन तिवारी, पुखराज सिंह चंदेल, आलोक पटेल, संभाग उपाध्यक्ष दामोदर पटेल, जिलाध्यक्ष रामदास पटेल, जिला मंत्री धनंजय पटेल, सह मंत्री सुनील पटेल, तहसील अध्यक्ष मुकुल पचौरी, जितेंद्र पटेल, बीरेंद्र पटेल, वीरेंद्र साहू, रीतेश पटेल, धरम पटेल, रामकृष्ण सोनी, गणेश तिवारी, महानगर अध्यक्ष राजकुमार पटेल, मंत्री अवि जैन, प्रचार प्रमुख मनोज मिश्रा, मनीष पटेल, मनीष पचौरी, सुरेश पटेल, सचिन जैन, रीतेश पचौरी आदि ने 16 सितंबर के प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन में किसानों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की है।

 
 
 

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें
एयरटेल के 37.6 करोड़ ग्राहकों को डुओलिंगो देगा 12 महीने का सुपर सब्सक्रिप्शन

दिल्ली। दुनिया के अग्रणी मोबाइल लर्निंग प्लेटफॉर्म डुओलिंगो ने भारत के सबसे बड़े दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत एयरटेल के 37.6 करोड़ ग्राहकों

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page