crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का खजुराहो विमानतल पर हुआ आत्मीय स्वागत

25 फ़र॰ 2024
1 मिनट पठन

खजुराहो| केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को भारतीय वायु सेना के विमान से खजुराहो पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और सांसद वी डी शर्मा भी साथ थे। खजुराहो विमानतल आगमन पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं मिनिस्टर इन वेटिंग श्रीमती संपतिया उइके ने केन्द्रीय मंत्री अमित शाह की अगवानी की। वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार, पूर्व कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा एवं बृजेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व राज्य मंत्री श्रीमती ललिता यादव, विधायक बिजावर राजेश शुक्ला, विधायक महाराजपुर कामाख्या प्रताप सिंह, विधायक पवई प्रहलाद लोधी, विधायक गुनौर राजेश वर्मा, नगर पालिका परिषद छतरपुर की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति चौरसिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा केन्द्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया। प्रशासन की ओर से पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा, उप पुलिस महानिरीक्षक ललित शाक्यवार, कलेक्टर संदीप जी.आर., एसपी अमित सांघी ने स्वागत किया। केन्द्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री खजुराहो विमानतल से कार द्वारा खजुराहो के मेला ग्राउंड में आयोजित एक राजनैतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। कार्यक्रम के उपरांत खजुराहो विमानतल से वायुयान द्वारा भोपाल रवाना हुए।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page