crossorigin="anonymous">
top of page

जबलपुर आरटीओ में पदस्थ अधिकारियों और बाबुओं की संपत्तियों की हो जांच. युवा कांग्रेस ने ईओडबल्यू में की शिकायत


जबलपुर - भोपाल में आरटीओ के आरक्षक के पास से मिले लगभग 52 किलो सोने और बेनामी संपत्ति का खुलासा होने के बाद जबलपुर में भी इंडियन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ई ओ डबल्यू कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और जबलपुर आरटीओ में पदस्थ अधिकारियों एवं बाबुओं की संपत्ति की जांच करने की मांग की है। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जबलपुर आरटीओ कार्यालय में भी दलालों का बोलबाला है और भ्रष्टाचार चरम पर है जिस पर अंकुश लगाना जरूरी है।


पूर्व आरटीओ पर भी हुई थी कार्यवाही.

इंडियन यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय रजक ने बताया कि पूर्व में जबलपुर आरटीओ के पद पर पदस्थ रहे संतोष पाल भी भ्रष्टाचार में लिप्त थे और उन पर कार्रवाई भी हुई थी। आरटीओ में आने वाले आवेदक दलालों के शिकन्जे में फंस कर निर्धारित से अधिक राशि देने को मजबूर रहते हैं और इन दलालों की सांठ गाँठ आरटीओ के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ होती है जिनकी मिली भगत से भ्रष्टाचार का यह खेल चल रहा है ।


कई सालों से आरटीओ में जमे हैं कर्मचारी.


यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कहना है कि आरटीओ कार्यालय में एक ही सीट पर कई वर्षों से कुछ कर्मचारी जमे हुए हैं जिसके कारण भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है लिहाजा उनकी भी जांच कर उनका भी स्थानांतरण किया जाना चाहिए।


ई ओ डब्लू डी एस पी का कहना है कि

वही ई ओ डब्लू डी एस पी मंजीत सिंह ने कहा कि युवक कांग्रेस द्वारा सौपी गयी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुँचायी जायगी जिसके बाद अधिकारी वही निर्णय लेंगे की किन बिन्दुओ पर जांच की जायेगी ।


जबलपुर से कार्तिक गुप्ता की रिपोर्ट

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page