google.com, pub-7426844799863068, DIRECT, f08c47fec0942fa0 google.com, pub-7426844799863068, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

जबलपुर में किरायेदारी एवं भवनों का सत्यापन कार्य में राजस्व और बाजार विभाग की लापरवाही हुई उजागर हुई है


जबलपुर - जबलपुर में किरायेदारी और दुकानों के सत्यापन कार्यो के दौरान आज राजस्व और बाजार विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। उपायुक्त पी.एन. सनखेरे ने बताया कि नगर निगम की राजस्व में वृद्धि करने तथा शहरी क्षेत्रों के मकानों का सही माप कर गणना करने तथा उस हिसाब से बकाया करों की वसूली के लिए निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के द्वारा लगातार राजस्व विभाग के साथ समीक्षा कर निर्देश दिये जा रहे हैं। इसके लिए निगमायुक्त द्वारा संभागवार एवं वार्डवार किरायेदारों की जानकारी भी एकत्रित कराई जा रही है, ताकि राजस्व निकार्ड में सभी चीजें सही तरीके से दर्ज किया जा सके। मकानों का सत्यापन का कार्य किया जा रहा है।

निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार राजस्व वसूली में वृद्धि हेतु विगत 04 माह से वार्डों में किरायेदारी तथा एरिया सुधार किये जाने लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आज राजस्व मुख्यालय टीम से उपायुक्त राजस्व पी. एन. सनखेरे एवं सहायक राजस्व निरीक्षक रूपेश कुमार रजक, विशाल पटले द्वारा संभाग 01 गढ़ा अंतर्गत वार्ड 1, 3, 5 एवं 16 में स्थल निरीक्षण किया गया। जिसमें गढ़ा वार्ड क्र. 01 चंदन कॉलोनी में 10 संपत्तियों में से 04 में दुकान दर्ज नहीं पाई गई तथा प्रथम तल एवं लायसेंस नहीं पाये गये, महाराणा प्रताप वार्ड क्र. 16 नवनिवेश कॉलोनी गंगा नगर में 03 में से 02 दुकान दर्ज नहीं पाई गई, त्रिपुरी वार्ड क्र. 03 कौशल्या माय होम्स में 01 फ्लेट में किरायदार पाया गया, सरदार वल्लभ भी पटेल वार्ड 05 बड़ा पत्थर मेन रोड मेडिकल के पास में टावर दर्ज नहीं पाया गया, जिसके पश्चात कर संग्रहिता अमित पाठक एवं महेंद्र अहिरवार के विरुद्ध निलंबन हेतु कारण बताओ नोटिस एवं राजस्व निरीक्षक सौरभ बिरहा को 01 वेतन वृद्धि रोके जाने हेतु कारण बताओ नोटिस दिये गए हैं।

उन्होंने बताया कि दुकानों में लाइसेन्स ना पाये जाने पर संदीप पाण्डे लायसेन्स निरीक्षक एवं अमित जोशी सहा. लायसेन्स निरीक्षक को को 01 वेतन वृद्धि रोके जाने हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किये गये हैं। दोनों निरीक्षकों को प्रतिदिन 25 दुकानों का निरीक्षण करके प्रतिवेदन सूची उपायुक्त राजस्व को प्रेषित करने निर्देश भी दिये गये हैं। कार्यवाही के समय राजस्व विभाग की टीम आदि उपस्थित रही।


जबलपुर से कार्तिक गुप्ता की रिपोर्ट

Commenti

Valutazione 0 stelle su 5.
Non ci sono ancora valutazioni

Aggiungi una valutazione
bottom of page