प्रशासन के लापरवाही से किसानो की फसल हुई खराब
- News Writer

- 30 अप्रैल 2022
- 1 मिनट पठन

जबलपुर। भीषण गर्मी में जहाँ पानी के लिए त्राहि त्राहि मची हुई है, तो वहीँ जबलपुर में अधिकारियों की लापरवाही के चलते किसान की मेहनत पर पानी फिर गया है। जबलपुर के कटंगी उपतहसील अंतर्गत ग्राम मुर्रई गनियारी में नहर के फूट जाने से खेतों में पानी भर गया। जिससे की किसानों की खेतों में खड़ी फसल को भारी नुकसान हुआ है। इससे किसानों की फसल मूंग-इस घटना के बाद कुछ साल पहले बनी नहर के अचानक फूट जाने से नहर निर्माण में हुआ भ्रष्टाचार भी उजागर हो गया है। उपरोक्त नहर का सीमेंटीकरण एक वर्ष पूर्व में ही कराया गया था। ठेकेदार द्वारा गुणवत्ताहीन कार्य का नतीजा अब किसानों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं फसलें बर्बाद होने से क्षेत्र के किसानों में रोष फैला हुआ है। किसानों ने नुकसान का जिम्मेदार ठेकेदार द्वारा निर्माण में की गई लापरवाही को बताया तथा नहर विभाग द्वारा बिना सूचना अचानक पानी छोड़ने से भी किसानों का नुकसान हुआ है।किसानो का हाल बेहद ही मुश्किल दौर से गुजर रहा है। भीषण गर्मी के कारण अभी तक फसलों में आग लगने की घटना सामने आ रही थी। लेकिन अब किसानो को पानी से भी नुक्सान देखने को मिल रहा है। ज्यादातर आने वाली ख़बरों में प्रशासन और निगम की लापरवाही सामने आ रही है। ऐसे में प्रशासन की जवाबदेही तो बनती है। फिलहाल फसलों में पानी घुसने की जानकारी प्रशासन को दे दी गयी है, लेकिन अभी तक कोई भी घटना का हाल समाचार लेने नहीं आया है।उड़द खराब हो गई।
.png)







टिप्पणियां