crossorigin="anonymous">
top of page

भाजपा का सदस्यता अभियान सतत जारी स्वेच्छा से जुड़ रहे हैं बड़ी संख्या में लोग करा रहे सदस्यता


डिंडोरी देवांश भारत । भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के नेतृत्व में लगातार सदस्यता का कार्य निरंतर चल रहा है। इसी कड़ी में डिंडोरी भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया ने जिला कार्यालय डिंडोरी में स्टाल के माध्यम से लगातार सदस्यता का कार्य संपन्न कर रहे हैं जिसमें महिलाएं, युवा अत्यधिक रुचि लेकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रही हैं महिलाओं से जानकारी लेने पर बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार महिलाओं के हित में निरंतर कार्य कर रही है चाहे केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने का कार्य हो या फिर लखपति दीदी के माध्यम से महिलाओं को सशक्त करने का मध्य हो वही प्रदेश की भाजपा सरकार ने लाडली बहना के रूप में लगातार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने का कार्य निरंतर कर रही है जिस कारण महिलाओं में अत्यधिक उत्साह है।

इसके साथ ही भाजपा की सदस्यता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा भाजपा से जुड़ रहे हैं जानकारी में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से प्रभावित होकर हम सब भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं हम सभी छात्र-छात्राओं के लिए नई शिक्षा नीति लागू करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मीय आभार करते हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष बिलैया ने कराया साथ ही उन्होंने बताया वर्तमान में सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में जिले में 80000 ऑनलाइन सदस्य बन चुके हैं संगठन की शक्ति को और भी व्यापक बनाने के लिए हम सभी को इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। भाजपा का हर कार्यकर्ता हमारे संगठन की नींव है, और हम सभी को मिलकर इसे और मजबूत करना है। बीजेपी ने सदस्यता अभियान के लिए चार विकल्प दिए हैं. इनमें पार्टी द्वारा दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल कर या फिर पार्टी की ऑफलाइन रसीद बंदी सदस्यता ली जा सकती है. इसके अलावा, नमो एप और वेबसाइट bjp.org के माध्यम से भी सदस्यता ली जा सकती है। संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो। अंत्योदय के पथ पर चलकर विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु राष्ट्र के नवनिर्माण के आंदोलन में गर्व से शामिल हो! विकसित भारत बनाने के यज्ञ में आप भी स्वयं अपने हाथों से समिधा डालिए! भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित सदस्य बनिए! विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल का सदस्य बनने का गौरव हासिल कीजिए !

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री एवं सदस्यता प्रभारी जय सिंह मरावी, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश सिंह परस्ते मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, नगर अध्यक्ष कान्हा शर्मा अभिषेक मिश्रा, दुर्गेश जोगी सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।


टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page