crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

मप्र के 13 जिलों में बारिश के आसार, कोहरे और शीतलहर का भी अलर्ट


भोपाल। वेदर सिस्टमों के कमजोर पड़ने से मध्य प्रदेश में बारिश की रफ्तार धीमी हो गई है, लेकिन ठंड ने ठिठुरन बढ़ा दी है।पिछले 24 घंटे में सीधी, सिवनी, नौगांव और मंडला में बौछारें देखने को मिली वही आज मंगलवार 11 जनवरी 2022 को एमपी मौसम विभाग ने 11 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। वही एक दर्जन जिलों में शीतलदिन और कोहरे के छाने के आसार है। इसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है और 16 किमी/ घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जिसके प्रभाव से हरियाणा और उसके आसपास एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है और पूर्वी मध्य प्रदेश के रीवा, जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में बादल छाए हुए हैं। मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ने की संभावना है, जिसके बाद पूरे प्रदेश में दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी गिरेगा।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में रतलाम सबसे ठंडा रहा, जहां न्‍यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्‍सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा धार में 7.8, ग्‍वालियर-गुना में 08, सागर में 8.6, राजधानी भोपाल में 09 डिग्री सेल्‍सियस न्‍यूनतम तापमान दर्ज किया।इंदौर में कोहरा छाया और न्यूनत्तम दृश्यता 300 मीटर रही। अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री कम 18.7 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 8.1 डिग्री रहा।वही जबलपुर में सुबह साढ़े 8 बजे तक अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहा।

इन राज्यों में भारी बारिश

11 जनवरी से देश के पूर्वी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना के चलते भारी बारिश के आसार है, ओडिशा के लिए 11 और 12 जनवरी को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 11 जनवरी को ओलावृष्टि हो सकती है। वही 11 जनवरी से लेकर 13 जनवरी तक देश के चार राज्यों बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है।वही दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में ठंड, कोहरे और मावठे की बारिश के आसा है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page