सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह का आगमन कल
जबलपुर| प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण तथा उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह का शनिवार 24 फरवरी की सुबह 5.35 बजे भोपाल से इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस द्वारा जबलपुर आगमन होगा। श्री कुशवाह यहां सुबह 11.30 बजे जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित रीजनल एबिलिम्पिक्स कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा दोपहर 2 बजे उद्यानिकी विभाग की तेवर स्थित संजय निकुंज रोपणी का भ्रमण करेंगे। वे दोपहर 3.30 बजे पार्टी कार्यालय में पिछड़ावर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होने के बाद शाम 5.45 बजे रेलमार्ग से ग्वालियर प्रस्थान करेंगे।
.png)




टिप्पणियां