crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

सुनवाई न होने के चलते प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया की गाड़ी के आगे लेटा युवक

20 अप्रैल 2022
1 मिनट पठन

शिवपुरी के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया की गाड़ी के आगे लेटा युवक



सुनवाई न होने के चलते नरवर निवासी महेंद्र रावत प्रभारी मंत्री की गाड़ी के आगे लेटा, समय रहते लोगों ने उठाया,एसपी ने की चर्चा,बदमाशो ने कर लिया है उसके घर पर कब्जा,इसी की कर रहा है लगातार शिकायत,नही हो रही सुनवाई


दरसअल पुलिस द्वारा सुनवाई न होने के चलते नरवर निवासी महेंद्र सिंह रावत ने शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया की कार के आगे लेटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। समय रहते लोगों ने पीड़ित व्यक्ति को उठाया।

खास बात ये है कि मंत्री जी अपनी कार में बैठ चुके थे तभी पीड़ित उनकी कार के आगे लेट गया लेकिन मंत्री जी अपनी कार से नहीं उतरे और चले गए

वहीं पीड़ित महेंद्र रावत का कहना है कि नरवर मे कुछ बदमाशों ने उसके घर पर कब्जा कर लिया है और उसे मारपीट कर भगा दिया गया है वहीं पीड़ित ने बताया कि उसने नरवर थाने में गुहार लगाई लेकिन पुलिस ने भी उसकी मदद नहीं की जिससे परेशान होकर आज वह शिवपुरी पहुंचा और कलेक्टर कार्यालय में प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया कार्यो की समीक्षा बैठक ले रहे थे और जब मंत्री जी बाहर आकर अपनी कार में बैठे लेकिन पुलिस कर्मियों ने उनसे मिलने नहीं दिया इस कारण पीड़ित महेंद्र रावत आत्महत्या करने के लिए उनकी कार के आगे लेट गया।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page